फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ ने गालिब के शेरों से बयान किए जेल के हालात

Fri, 25 Jan 2019 02:23 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
Nawaz Sharif
विज्ञापन

‘उनके देखने से जो आ जाती है मुंह पर रौनक, वो समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा है।’ भारत के प्रसिद्ध उर्दू शायर मिर्जा गालिब के इस शेर से बृहस्पतिवार को जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने हालात बयान किए। तीन बार पाकिस्तान का नेतृत्व संभाल चुके शरीफ ने यह शेर तब सुनाया, जब उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता उनसे मिलने के लिए कोट लखपत जेल पहुंचे। 

विज्ञापन


कोट लखपत जेल में 7 साल की सजा काट रहे 69 वर्षीय शरीफ को दिल में तकलीफ के चलते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वह कई तरह के मेडिकल टेस्ट के बाद अस्पताल से दोबारा जेल भेज दिए गए थे। जेल प्रशासन ने उनसे मिलने आने वाले पार्टी नेताओं के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया था। जियो न्यूज के मुताबिक, शरीफ की पार्टी के नेताओं ने बृहस्पतिवार को उनसे मिलने पर जब सेहत के बारे में पूछा, तो शरीफ ने गालिब का शेर पढ़कर उन्हें जवाब दिया। शरीफ ने कहा कि जेल प्रशासन ने उन्हें आगुंतकों की कोई सूची नहीं दी थी। मैं यहां आने वाले हर एक का स्वागत करता हूं। एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ से मिलने के लिए उनकी मां और बेटी मरियम नवाज भी बृहस्पतिवार को जेल पहुंची थीं।

चीन-पाक कॉरिडोर को किया याद

अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात के दौरान शरीफ ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) को भी याद किया, जिसे चीन के ‘वन बेल्ट-वन रोड इनीशिएटिव’ के हिस्से के तौर पर पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में बनाया जा रहा है। शरीफ ने इस कॉरिडोर का काम रुकने को पाकिस्तान की समृद्धि के प्रयासों को झटका बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें