फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया का दावा- कल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे नवाज शरीफ

Sat, 20 May 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के लिए इस्लामाबाद के अनुरोध का सऊदी अरब समर्थन कर सकता है। शरीफ रियाद में होने वाले अरब-इस्लामिक-अमेरिकन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार पहुंचेंगे। वहीं 54 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डान के मुताबिक राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि सऊदी अरब पाकिस्तान के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति की निजी मुलाकात की कोशिश में लगा हुआ है। ट्रिब्यून के मुताबिक सूत्र बताते हैं कि ट्रंप के सामने शरीफ उग्रवाद, आतंकवाद और कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठा सकते हैं।

शरीफ को सऊदी के किंग सुलेमान बिन अब्दुल अजीज ने इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। मुस्लिम बैन को लेकर झंडा बुलंद करने वाले डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ये उनका पहला विदेशी दौरा होगा। ट्रंप आज सऊदी अरब की राजधानी में सम्मेलन के लिए आज पहुंच जाएंगे। रियास समिट में ट्रंप मुस्लिमों को लेकर अपना नजरिया रखेंगे। अपनी रियाद यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो मुस्लिम नेताओं से बात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो उग्रवाद के खिलाफ लड़ने के लिए उन्हें चुनौती देंगे जिससे की शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें