फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ 3 अक्टूबर को दोबारा संभाल सकते हैं पीएमएल-एन पार्टी की कमान

Sun, 01 Oct 2017 04:38 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में नए प्रस्तावित कानून के अनुसार अयोग्य घोषित कोई विधायक किसी राजनीतिक पार्टी की कमान संभाल सकता है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तीन अक्तूबर को अपनी पार्टी पीएमएल-एन का नेतृत्व दोबारा संभाल सकते हैं।
विज्ञापन


पनामा पेपर घोटाला मामले में देश की शीर्ष अदालत ने 28 जुलाई को प्रधानमंत्री शरीफ को अयोग्य ठहराया था जिसके बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। साथ ही उन्हें पार्टी के शीर्ष पद से हटना पड़ा था। संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने 22 सितंबर को चुनाव सुधार विधेयक 2017 को मंजूरी दी थी, जिसमें यह प्रावधान है कि सरकारी अधिकारी को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति पार्टी के भीतर कोई भी पद संभाल सकता है।

नए विधेयक में उस शर्त को हटा दिया गया है जिसमें कहा गया था कि केवल संसद के लिए चुने गए व्यक्ति ही राजनीतिक पार्टियों का शीर्ष पद संभाल सकते हैं। जलवायु परिवर्तन मंत्री एम खान के अनुसार नए विधेयक को सोमवार को निचले सदन अथवा नेशनल असेंबली में पेश किया जाएगा, जहां से इसके आसानी से पारित होने की संभावना है क्योंकि पीएमएल-एन यहां बहुमत में है।
विज्ञापन


दोनों सदनों से पारित होने के बाद विधेयक को राष्ट्रपति ममनून हुसैन के पास भेजा जाएगा और उनके हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा। इन प्रक्रिया के बाद शरीफ दोबारा पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। माना जा रहा है कि विपक्षी पार्टियां इसे शीर्ष अदालत में चुनौती दे सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

शरीफ के बच्चों, दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तामील

- फोटो : The News
पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधी विभाग के अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर पहुंच कर उनके बच्चों और दामाद के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को तामील कराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की टीम शुक्रवार को शरीफ के घर पहुंची थी।

एनएबी ने यह कदम हसन नवाज, हुसैन नवाज, मरियम नवाज और उनके पति मोहम्मद सफदर के पनामा पेपर्स घोटाले की पिछली सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने के बाद उठाया है। गौरतलब है कि शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का इन दिनों लंदन में गले के कैंसर का इलाज चल रहा है। इस वजह से हसन, हुसैन, मरियम व सफदर लंदन में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें