पनामा पेपर्स लीक मामले में फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला नवाज के राजनीतिक भविष्य को खतरे में डाल सकता है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, अगर ऐसा हुआ तो उनके छोटे भाई शहबाज उनकी जगह ले सकते हैं।
लेकिन ऐसा तब संभव है जब शहबाज नेशनल असेंबली सीट से चुने जाते हैं और इस पूरी प्रक्रिया के लिए 45 दिनों का समय लगेगा। तब तक पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के रक्षा मंत्री ख्वाजा असिफ अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम पद संभाल सकते हैं।