जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सेहत संबंधी कोई गंभीर समस्या नहीं है। यह बात एक मेडिकल बोर्ड के हवाले से मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के पांच डॉक्टरों - हृद्य रोग विशेषज्ञ डा. नदीम मलिक, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. शाजी सिद्दीकी, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुहैल तनवीर और डॉ. मशूद व संयुक्त कार्यकारी निदेशक डॉ. एजाज कादिर की टीम ने सोमवार को शरीफ की सेहत की जांच की थी।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल बोर्ड ने रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में शरीफ की जांच की थी। जांच में पता चला कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या नहीं है। हालांकि मेडिकल बोर्ड का मानना है कि शरीफ के रक्त और मूत्र परीक्षण सामान्य हैं, बस यूरिया का स्तर थोड़ा बढ़ा हुआ है और क्रिएटिनीन का स्तर 1.3 है।