फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफ ने जेल में मनाया पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, काटा केक

Wed, 15 Aug 2018 03:36 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद ने उच्च सुरक्षा वाली आदियाला जेल में केक काट कर अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया। शरीफ अपनी बेटी मरियम (44), और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर (54) के साथ आदियाला जेल में क्रमश: दस साल, सात साल और एक साल की सजा काट रहे हैं। इन लोगों को एक जवाबदेही अदालत ने लंदन में चार लग्जरी फ्लैटों के स्वामित्व को लेकर छह जुलाई को दोषी करार दिया था।

विज्ञापन


जेल के एक अधिकारी के हवाले से समाचारपत्र डॉन ने खबर दी है, ‘‘10-10 पाउंड वजन के तीन केक जेल लाए गए और पूर्व प्रधानमंत्री ने इसका भुगतान किया।’’ अधिकारी ने बताया कि कुछ कैदियों के आग्रह पर शरीफ ने केक काटा और एक संक्षिप्त भाषण दिया।

पाकिस्तान ने 14 अगस्त को अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। पीएमएल-एन के नेताओं ने देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। खबर में शरीफ को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है ‘‘हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान के लिए अनमोल बलिदान दिया है और अगर जरूरत पड़ी तो हम भी ऐसे बलिदान देने में पीछे नहीं हटेंगे।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें