फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा मामले में पाक कोर्ट में पेश हुए नवाज शरीफ, 10 मिनट में ही निकले बाहर

Tue, 26 Sep 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
नवाज शरीफ
विज्ञापन
पनामा घोटाले में पाक पूर्व पीएम नवाज शरीफ अदालत में पेश हुए। अपनी पत्नी का लंदन में इलाज करवा रहे शरीफ सोमवार को ही पाकिस्तान लौटे थे। शरीफ मंगलवार को जवाबदेही अदालत में पेश हुए और उन्होंने जज मुहम्मद बशीर को बताया कि उनकी पत्नी की तबियत खराब होने की वजह से उनकी देखभाल की जरूरत है। 
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तान: नवाज शरीफ और उनके परिवार की संपत्तियां फ्रीज, वित्त मंत्री भी नपे

जिसके बाद शरीफ को अदालत से जाने की छूट मिल गयी। आपको बता दें कि शरीफ केवल 10 मिनट ही अदालत में रहे। उनके काफिले में 35 से ज्यादा गाड़ियां थीं। मामले की सुनवाई के लिए अभी अगली तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लंदन में शरीफ की पत्नी का कैंसर का इलाज चल रहा है जिसकी वजह से शरीफ और उनका परिवार 31 अगस्त से लंदन में ही हैं।

पढ़ें: फौज के नियंत्रण में है पाकिस्तान

आपको बता दें कि 28 जुलाई 2017 को शरीफ को पाक सुप्रीम कोर्ट ने बेईमानी के मामले में दोषी माना था और प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य ठहराया था। जिसके बाद शरीफ को पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शरीफ की बेटी और दामाद के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का मामला चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें