पनामा पेपर्स मामले में पीएम पद से हटाए गए नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों के पाकिस्तान छोड़ने पर रोक लग सकती है।
एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई कि देश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने निकास नियंत्रण सूची (ईसीएल) में इन लोगों के नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।
डॉन ने खबर दी कि नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) के लाहौर कार्यालय ने शरीफ, उनके बेटे हुसैन और हसन, बेटी मरियम और दामाद मोहम्मद सफदर का नाम ईसीएल सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।
एनएबी इस्लामाबाद के प्रवक्ता के अनुसार यदि इन लोगों का नाम सूची में शामिल हो जाता है तो इन लोगों को यात्रा प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।
67 वर्षीय शरीफ और उनके परिवार के सदस्य लंदन में अपनी संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
अघोषित आय के मामले में देश की सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अयोग्य ठहराए जाने का बाद शरीफ ने इस साल जुलाई में इस्तीफा दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एनएबी ने शरीफ, उनके बच्चों और दामाद के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए थे।