फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरताज अजीज का दावा, तनाव कम करने के लिए अजीत डोभाल ने की फोन पर बात

Mon, 03 Oct 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
उरी आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर बढ़े तनाव को कम करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल नसीर जंजुआ के बीच टेलिफोन पर बातचीत हुई है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने दावा किया है कि दोनों देशों के एनएसए के बीच नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने के संबंध में बातचीत हुई। हालांकि भारत की ओर से अभी तक इस तरह की बातचीत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सामाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट में पाक मीडिया के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के विदेश सलाहकार सरताज अजीज का कहना है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाकिस्तान के एनएसए नासिर जंजुआ से सीमा पर तनाव कम करने को लेकर बात की है।
विज्ञापन
Foreign Affairs Advisor to Pak PM,Sartaj Aziz says Pak NSA Nasir Janjua & Indian NSA Ajit Doval made contact after recent tensions:Pak media — ANI (@ANI_news) October 3, 2016
Sartaj Aziz says Pak NSA Nasir Janjua & Indian NSA Ajit Doval agreed to reduce tensions on LoC: Pakistan media — ANI (@ANI_news) October 3, 2016
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने पूरे मसले पर अजित डोभाल से की बातचीत

- फोटो : getty
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस पूरे मसले पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली है। डोभाल ने भी जम्मू कश्मीर में मौजूद सेना के आला अधिकारियों से बातचीत की है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की गई थी। इसमें आतंकियों के कई ठिकानों नष्ट किया गया था और कई आतंकी भी मारे गए थे।

इसके बाद से ही इस बात की आशंका थी कि आतंकी सेना के कैंप या फिर भीड़ वाली जगहों को निशाना बना सकते हैं। इसको देखते हुए सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें