पाकिस्तान में एक बार फिर से सेना के शासन की खबरें आने से वहां का राजनीति माहौल गर्म हो गया है। पाकिस्तान के पंजाब की एक छोटी और कम जाने वाली राजनीतिक पार्टी ने पूरे पाकिस्तान के 13 शहरों में ऐसे पोस्टर लगाए हैं कि वहां पर राजनीतिक बाजार में नई चर्चाओं का दौर चल निकला है। एक राजनीतिक पार्टी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ से देश में मार्शल लॉ लगाने की बात की मांग करते हुए नई टेक्नोक्रेट सरकार बनाने के लिए कहा है।
पाकिस्तान के कराची, पेशावर, क्वेटा, रावलपिंडी, फैसलाबाद, सारगोधा, हैदराबाद में यह बैनर लगाए गए हैं। इसमें पाकिस्तान के सेना प्रमुख से अपने रिटायरमेंट को लेकर सोचने की बात कही गई है। आपको बताते चले कि राहील शरीफ आने वाले नवंबर में रिटायर होने वाले हैं।
कराची में रेंजर्स हाउस और मुख्यमंत्री आवास के बीच लगे पोस्टर में कहा गया है कि 'जाने की बातें हुई पुरानी, खुदा के लिए अब आ जाओ'। यह सीधे तौर पर राहील शरीफ से कहा गया है क्योंकि पोस्टर में उनकी तस्वीरें भी हैं।
इस पोस्टर को लगाने वाली पार्टी के मुख्य संयोजक अली हाशमी ने डॉन को बताया कि हमारे प्रचार का मुख्य मकसद सेना को प्रमुख को इस बात के लिए सुझाव देना है कि देश में मॉर्शल लॉ लगाकर वो टेक्नोक्रेट की एक सरकार बनाएं। साथ ही उस सरकार को खुद ही जनरल राहील शरीफ देंखे।
वहीं सेना के मुखपत्र इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन अभी तक इस मामले में शांत है। विशेषज्ञ अमीर राना कहते हैं कि यह हालिया कदम इस तरफ इशारा करते हैं कि कुछ तो अंदरूनी खाने में चल रहा था।
यह सभी बैनर आर्मी के क्षेत्र के साथ-साथ कई सुरक्षा क्षेत्रों में लगाए गए हैं। सवाल उठ रहा है कि इतनी सुरक्षा के बाद भी ऐसे बैनर इन इलाकों में कैसे लगा दिए गए। हाशमी ने दावा कि पार्टी के बैनर को लाहौर और फैसलाबाद में हटा दिया गया है।