फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशर्रफ ने माना पाक में भी ब्लास्ट करा चुका है अजहर

Fri, 28 Oct 2016 12:25 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
d
विज्ञापन
पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को एक आतंकवादी करार दिया है। मुशर्रफ का कहना है कि देश में कई बम धमाकों में उसका हाथ है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र द्वारा अजहर को अतंरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के लिए चीन से क्यों नहीं कह रहा है। 
विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में मुशर्रफ ने कहा, ‘चीन क्यों इसमें शामिल है जबकि अजहर के साथ कुछ नहीं करना है।’ यह पूछे जाने पर कि अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष एक प्रस्ताव लंबित है लेकिन चीन इसमें यह कहते हुए रुकावट पैदा कर रहा है कि उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है कि वह आतंकवादी है। 

इस पर मुशर्रफ ने कहा कि वह इससे वाकिफ नहीं हैं लेकिन वह इतना जानते हैं कि अजहर एक आतंकवादी है और वह कई आतंकी घटनाओं में लिप्त है। मुशर्रफ ने यह भी कहा कि नवाज शरीफ सरकार में आक्रामकता की कमी है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चों पर पाकिस्तान सरकार की कूटनीतिक नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें