फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने खुद माना- दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

Sun, 21 May 2017 09:45 AM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
altaf hussain
विज्ञापन
पाकिस्तान की खुद की राजनीतिक पार्टी के नेता ने ही दुनिया के नक्शे से पाक के नामो-निशान मिट जाने की चेतावनी दी है। वहां की चौथी बड़ी राजनीतिक पार्टी मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अल्ताफ हुसैन ने चेतावनी दी है कि अगर पाक सेना मोहाजिर और बलूचों के अधिकारों की अवहेलना करता रहेगा, तो दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामो-निशान मिट जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जवाबी आतंकी ऑपरेशन के नाम पर पाकिस्तानी सेना ने कई साल पहले बलूचिस्तान में कार्रवाई शुरू की और हजारों बलूच नागरिकों की हत्या कर दी।

अपने समर्थकों के नाम प्रसारित वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि सिंधी, पुश्तों और पंजाबी वादेरस खान और चौधरी ने निजी फायदों के लिए सेना के समक्ष घुटने टेक दिए हैं। 
विज्ञापन


लंदन में रह रहे एमक्यूएम के नेता हुसैन ने पाक सेना से कहा कि कराची और बलूचिस्तान में सैन्य कार्रवाई को रोक दें। उन्होंने कहा कि सैन्य संगठन को मोहाजिर और बलूच नेतृत्व से बातचीत करनी चाहिए और उनकी शिकायतों का समाधान करना चाहिए। लेकिन यदि उन लोगों को पीड़ित करते रहने की सेना की नीति जारी रही तो बहुत जल्द ही दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। 

हुसैन ने एक बार फिर से आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई पड़ोसी देशों में युद्ध आयोजित करने में वाले विभिन्न इस्लामी चरमपंथी समूहों की सुरक्षा और बचाव कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें