फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व जज के नाम पर 2,000 से ज्यादा कारें पंजीकृत, पूरे देश में हड़कंप

Sun, 28 Oct 2018 12:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान में आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं, जो पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। ताजा खबर पाकिस्तान के एक पूर्व जज सिकंदर हयात से संबंधित है। दरअसल उनके नाम पर 2200 से ज्यादा कारें पंजीकृत हैं, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें अब तक इस बात का पता ही नहीं था। 

विज्ञापन


सिकंदर हयात को इस बात की जानकारी शनिवार को हुई कि उनके नाम पर इतनी बड़ी संख्या में कारें पंजीकृत हैं। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र द डॉन के मुताबिक, उनके वकील मियां जफर ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट को शनिवार को बताया कि सिकंदर हयात ने अब तक सिर्फ एक ही कार खरीदी है। 

बता दें कि इस खबर ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। द डॉन के मुताबिक, वकील मियां जफर ने अदालत को जानकारी दी कि पूर्व जज सिकंदर हयात के नाम पर 2,224 वाहन पंजीकृत हैं। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने एक कार का चालान काटा था और उसे पूर्व जज के पास भेज दिया था, जबकि उन्होंने इस कार को खरीदा भी नहीं है। 
विज्ञापन


इसके बाद में जब सिकंदर हयात ने इस बाबत जानकारी इकट्ठा की तो पंजाब उत्पाद शुल्क एवं कराधान विभाग (एक्साइज ऐंड टैक्सेशन डिर्पाटमेंट) द्वारा उन्हें बताया गया है कि वो 2,224 वाहनों के पंजीकृत मालिक हैं। 

अब पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब उत्पाद शुल्क एवं कराधान विभाग के सचिव और निदेशक को इस मामले में एक रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने एक हफ्ते के अंदर विभाग को रिपोर्ट जमा करने को कहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें