फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में धुंध और कोहरे की दस्तक, हर रोज प्रभावित हो रहीं 60 उड़ानें

Tue, 14 Nov 2017 05:58 AM IST
एजेंसी/ लाहौर
विज्ञापन
symbolic picture
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में धुंध और भारी कोहरे के कारण दृश्यता स्तर शून्य के आंकड़े को छू रहा है, जिसके चलते रोजाना करीब 60 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पढ़ें: हाफिज सईद को सता रहा RAW का खौफ, खुर्शीद बोले- इससे बेहतर कुछ नहीं

पंजाब पर्यावरण संरक्षण विभाग ने कराची के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े आबादी वाले शहर लाहौर में उच्च स्तरीय प्रदूषण की पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) लाहौर के प्रवक्ता अतहर अवान ने बताया कि इस धुंध के चलते लाहौर समेत पंजाब के अन्य शहरों में पिछले एक हफ्ते से रोजाना करीब 60 उड़ाने प्रभावित हो रही हैं। 

पढ़ें: मुशर्रफ के ‘ग्रैंड गठबंधन’ से दूसरे ही दिन अलग हुई कई पार्टियां

धुंध और कोहरे के कारण पीआईए समेत विदेशी एयरलाइंस की उड़ानें थमी हुई हैं। वहीं शहर के कई अस्पतालों में आंखों और गले में जलन के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लाहौर में पीएम 2.5 खतरनाक स्तर पर 330 मिलीग्राम प्रति मीटर क्यूबिक पाया गया है, जो सालाना औसतन 35 पाया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें