फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोबेल प्राइज के लिए नामित पाकिस्तानी सोशल एक्टिविस्ट का कैंसर से निधन

Thu, 26 Apr 2018 12:57 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के स्वतंत्र रंगमंच का प्रतीक और भारत के लिए शांति की प्रचारक मदीहा गौहर का बुधवार को लाहौर में निधन हो गया। वह 61 साल की थीं और पिछले तीन सालों से कैंसर से लड़ रही थीं। गौहर पाकिस्तान की जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर 1984 में अजोका थियेटर की स्थापना की थी। 

विज्ञापन


गौहर ने भारत के कई शहरों में भारतीय कलाकारों के साथ मंच साझा किया था। अजोका थियेटर में सामाजिक, मानव अधिकार, महिलाओं की शिक्षा, आनर किलिंग, महिलाओं का ऑपरेशन और धार्मिक अतिवाद के मुद्दे पर कई तरह के नाटक होते रहते हैं। गौहर और उनके नाटक अक्सर पाकिस्तानी कट्टरपंथियों के निशाने पर रहते थे। 

टोबा टेक सिंह, एक थी नानी, बुल्हा, लेटर्स टू अंकल सेम, होटल मोहनजोदारो और लो फिर बसंत आया उनके प्रसिद्ध नाटक थे। अजोका थियेटर ने दुनियाभर में अपने कार्यक्रम किये। भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, ईरान, इजिप्ट, यूएस और यूके में अजोका थियेटर ने यादगार कार्यक्रम किये। 
विज्ञापन


अजोका थियेटर का प्रतिनिधित्व करने के लिए गौहर पहली ऐसी पाकिस्तानी थीं जिन्हें प्रीस्टीजियस प्रिंस क्लास अवॉर्ड मिला था। उन्हें 2005  में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें