फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में आम चुनावों तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे : इमरान खान

Tue, 26 Mar 2019 05:40 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
इमरान खान ( फाइल फोटो ) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत में आम चुनाव संपन्न होने तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे और उन्हें पूर्वी पड़ोसी से एक और दुस्साहस की आशंका है।

विज्ञापन


पुलवामा में पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के 14 फरवरी के आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। खान ने कहा कि युद्ध की छाया अब भी पाकिस्तान और भारत पर मंडरा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आम चुनावों से पहले एक और दुस्साहस कर सकती है।

डॉन ने खान के हवाले से बताया कि खतरा अभी टला नहीं है। भारत में आगामी आम चुनावों तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी। हम भारत की ओर से किसी भी तरह के आक्रमण रोकने के लिए पहले से ही तैयार हैं।  उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने अफगानिस्तान सरकार की चिंताओं के कारण तालिबान के साथ इस्लामाबाद में अपनी प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें