पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में हुई झड़प से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक हालात काबू करने के लिए सेना बुलाई गई है। आपको बता दें पाकिस्तान में इस्लामिक संगठन के 20 दिन से जारी धरने को खत्म कराने के लिए शनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई से इस्लामाबाद में हंगामा बरपा हुआ है।
Army has been called in Islamabad to restore peace: Pakistan Media
— ANI (@ANI) November 25, 2017
हंगामे के दौरान एक व्यक्ति की मौत और 150 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान में मीडिया की आजादी पर बड़ा हमला हुआ है। वहां के सभी प्रमुख मीडिया चैनल्स पर पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने रोक लगा दी है।
Media Blackout in Federal Capital, almost all leading TV channels suspended on order of PEMRA: Pakistan Media
— ANI (@ANI) November 25, 2017
पत्थर फेंकने वाले प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार करके रोकने की कोशिश की। आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद की प्रमुख सड़कों को पिछले दो हफ्तों से जाम कर रखा है।
पढ़ें: पाकिस्तान: पेशावर में हुए सुसाइड ब्लास्ट में AIG की मौत, 6 जवान घायल
पुलिस अधिकारी सऊद तिरमिजी ने न्यूज एजेंसी रायटर्स को बताया कि यह विवाद शनिवार को और ज्यादा बढ़ गया जब पुलिस के 4 हजार से ज्यादा अधिकारियों ने तहरीक ए लाबाइक के एक हजार प्रदर्शनकारियों पर काबू करने की कोशिश की।