फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की पहली हिन्दू दलित महिला ने ली सीनेट सदस्यता की शपथ

Tue, 13 Mar 2018 08:26 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की पहली हिंदू दलित महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी कोल्ही ने सोमवार को शपथ ग्रहण कर लिया। उनके साथ कुल 51 सीनेटरों ने शपथ ग्रहण किया।

विज्ञापन


39 वर्षीय कोल्ही बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की सदस्य हैं। वह सिंध प्रांत के नागरपारकर जिले के सुदूर ग्रामीण इलाके की रहने वाली हैं।

संघीय और प्रांतीय विधानसभाओं द्वारा 3 मार्च को चुने गए सीनेटरों को पीठासीन अधिकारी सरदार याकूब खान नासर ने सोमवार को शपथ ग्रहण कराया। कोल्ही सिंध प्रांत के अल्पसंख्यक सीट से सीनेटर चुनी गई हैं। संसद भवन में वह अपने परिवार के साथ पारंपरिक थारी पहनावे में पहुंची। थारी, सिंध प्रांत के थारपारकर जिले का एक खास पहनावा है। उनका चुना जाना पाकिस्तान में महिला और अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए एक मील का पत्थर है।
विज्ञापन


एक गरीब किसान जुगनू कोलही के घर वर्ष 1979 में जन्मीं कृष्णा कुमारी कोल्ही और उनके परिवार के सदस्यों ने करीब तीन साल उमेरकोट जिले के कुनरी के एक जमींदार की जेल में बिताये थे।
विज्ञापन


कृष्णा की 16 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी। उस समय वह नौंवी कक्षा की छात्रा थी। हालांकि शादी के बाद भी कृष्णा ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और साल 2013 में उन्होंने सिंध विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। वह अपने भाई के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पीपीपी में शामिल हुई थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें