फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या पाकिस्तान से भागने की तैयारी में हैं नवाज शरीफ?

Thu, 06 Apr 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- presented by: रोहित
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान से भाग रहे हैं ऐसी बातों पर सरकार को जवाब देते हुए नहीं बन रहा है। 
विज्ञापन


खलीज टाइम्स के अनुसार पाकिस्तान में इन दिनों ऐसी अफवाहें फैली हैं कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ देश छोड़कर चले गए हैं। विपक्ष लगातार इस बात पर सरकार पर हमले कर रहा है कि नवाज देश छोड़ चुके हैं। 

उधर पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों और कयासों को खारिज कर दिया है कि नवाज देश छोड़कर जा सकते हैं। मालूम हो कि नवाज शरीफ का नाम इन दिनों पनामागेट स्कैम आया हुआ है। इसके बाद से ऐसी संभावनाओं को बल मिला है। 
विज्ञापन


नवाज के देश छोड़ने की बात पर सरकार ने कहा कि नवाज शरीफ की किडनी में स्टोन है और वो इसका इलाज करा रहे हैं। वह देश छोड़कर कहीं भी नहीं गए हैं। 

इसके पहले  इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आरोप लगाया था कि नवाज शरीफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा पनामा गेट स्कैम में दोषी ठहराए जाने के डर से विदेश भाग सकते हैं। 
विज्ञापन

इमरान की पार्टी ने जताई थी आशंका 

नवाज शरीफ
इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने आरोप लगाया था कि नवाज इलाज का बहाना बनाकर विदेश चले जाएंगे और वहां से फिर नहीं लौटेंगे। पार्टी के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से ये भी मांग की थी कि जब तक पनामागेट मामले की सजा पूरी नहीं हो जाती तब तक नवाज के विदेश जाने पर नजर रखी जाए। 

नवाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने मामला बढ़ता देख बुधवार शाम सफाई दी। नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने कहा- नवाज को लेफ्ट किडनी में स्टोन की शिकायत है, और वो इसका इलाज करा रहे हैं। अपोजिशन को आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया। 

किडनी स्टोन के पहले नवाज शरीफ ओपन हार्ट सर्जरी के लिए लंदन गए थे और काफी वक्त तक वहां रहे थे। तब नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें मैसेज कर जल्द सेहतमंद होने के लिए शुभकामनाएं दीं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें