फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन को मार गिराने के बाद बोला पाक, बलूचिस्तान में जासूसी कर रहा है ईरान

Tue, 20 Jun 2017 07:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
बलूचिस्तान में जासूसी कर रहा है ईरान! - फोटो : dailypakistan
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि पाक एयरफोर्स ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया है। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि ईरानी यूएवी(मानव रहित विमान) पाकिस्तान की जासूसी कर रहा था। 
विज्ञापन


पाक मीडिया की मानें तो पाकिस्तानी एयरफोर्स ने ईरानी ड्रोन को रडार पर पकड़ा और उसे मार गिराया। गिराए जाने के समय ईरानी ड्रोन पाक सीमा में 45 किमी अंदर था। उसे बलूचिस्तान के पंजगुर में ट्रैक करके ढेर कर दिया गया।
Iranian spy drone shot down by Pakistan Air Force over Balochistan's Panjgur, 45 km inside Pakistan territory: Pak Media— ANI (@ANI_news) June 20, 2017
विज्ञापन


गौरतलब है कि बलूचिस्तान का इलाका बेहद बड़ा है। ये तीन हिस्सों में पाकिस्तान-अफगानिस्तान और ईरान के बीच बंटता है। कुछ दिनों पहले पाकिस्तान ने ईरानी बलूचिस्तान वाले इलाके से भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को अगवा कर लिया था और उन्हें फांसी की सजा सुनाई थी। ये मामला अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें