फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव की दया याचिका पर बोला पाकिस्तान- फैसला जल्द

Thu, 05 Oct 2017 10:30 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पाकिस्तान सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की दया याचिका पर फैसला जल्द आएगा। जासूसी के आरोप में सैन्य अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई है। 46 वर्षीय जाधव भारतीय नौसेना के रिटायर अधिकारी हैं।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि कुलभूषण जाधव की दया याचिका सेना अध्यक्ष के पास है। प्रक्रिया जारी है। सभी चीजें एक प्रक्रिया के तहत हो रही हैं लेकिन मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि जाधव की दया याचिका अब अंतिम चरण में है और हम इसके बारे में आपको सूचना जल्द देंगे। 

पाकिस्तान के कानून के तहत यदि पाक सेना प्रमुख जाधव की याचिका खारिज कर देते हैं, तो उनके पास पाकिस्तान के राष्ट्रपति के पास अपील करने का अधिकार होगा। मालूम हो कि जाधव की मौत की सजा को भारत में अंतरराष्ट्रीय अदालत में चुनौती है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान ने इस मामले में विएना कन्वेंशन का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें