फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट जैसे दर्द अभी और झेलेगा भारत: हाफिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमात उद-दावा प्रमुख और भारत के मुताबिक 2008 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड, हाफिज सईद ने हाल में पठानकोट एयर बेस पर हुए हमले का समर्थन किया है। हाफिज सईद ने कहा, "भारत को पठानकोट जैसे दर्द अभी आगे भी झेलने पड़ेंगे।" पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में एक रैली को संबोधित करते हुए सईद ने कहा, "8 लाख से ज्यादा फौजी कश्मीर में जनसंहार को अंजाम दे रहे हैं।"
विज्ञापन


इसी जनवरी में जमात मुख्यालय पर जुमे के मौके पर सईद ने धमकी भरे अंदाज में कहा था, "पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की जद में भारत, इसराइल और पश्चिमी देश हैं।" पाकिस्तान सरकार की ओर से जैश सरगना की गिरफ्तारी को सईद ने गलती बताया था। पिछले साल शाहरुख ने अपने जन्मदिन के मौके पर देश में माहौल बिगड़ने की बात कही थी। इस पर हाफिज सईद ने ट्वीट कर लिखा, "भारत में अपने धर्म की वजह से परेशानी झेल रहे मुसलमान पाकिस्तान आ सकते हैं।

"सईद ने यहां तक लिखा, "शाह रुख़ चाहें तो पाकिस्तान आ सकते हैं।" अगस्त 2015 में हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा था, "भारत जंग चाहता है और पाकिस्तान को उसे करारा जवाब देना ही होगा। एक बार पाकिस्तान करारा जवाब देगा तो पूरा भारत घुटनों के बल झुका होगा। "
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक में भारत फैला रहा आतंक: सईद

पिछले साल सियालकोट में भारत के खिलाफ लोगों को भड़काते हुए सईद ने कहा, "भारत ने पाकिस्तान के हर शहर, कस्बे और गांव को जंग का मैदान बना दिया है। पाकिस्तान को इसका जवाब देने का हक है।

भारत अफगानिस्तान की सीमा का यूज करके हमारे देश में आतंकवाद फैला रहा है और इसमें अमेरिका भी उसकी मदद कर रहा है। केवल बयानबाजी करके हम अपना डिफेंस नहीं कर सकते। भारत को उसके ही अंदाज में जवाब देना जरूरी है। हमें दुनिया को ये मैसेज देना जरूरी है कि हम कश्मीरियों के साथ खड़े हैं और उन्हें निर्दोष लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। भारत 26/11 का प्रोपेगैंडा कर पाकिस्तान में रोज यही काम दोहरा रहा है।"

सईद ने सैफ अली और कबीर की फिल्म "फैंटम" के बहाने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। एआरवाई न्‍यूज को दिए इंटरव्‍यू में सईद ने कहा, "ये फिल्‍म मोदी की पाकिस्‍तान विरोधी नीति और मुझे बदनाम किए जाने की सजिश का हिस्सा है।" सईद ने कहा, "मोदी ने जो पॉलिसी पाकिस्तान के खिलाफ जाहिराना शुरू कर रखी है, यह फिल्म भी उसी पॉलिसी का हिस्सा है।" उधमपुर में हमले के दौरान गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी चरमपंथी नवेद ने पूछताछ में कहा था कि हाफिज सईद लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में अकसर आता था और आतंकियों को भारत के खिलाफ भड़काउ भाषण देता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें