फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के पास 492 परमाणु बम बनाने का सामान और तकनीकी क्षमता

Wed, 26 Oct 2016 02:24 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबा
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
भारत के पास 356 से 492 परमाणु बम बनाने का सामान और तकनीकी क्षमता है। एक पाक विशेषज्ञ ने अपने शोध में इस बात का दावा किया है। असुरक्षित भारतीय परमाणु कार्यक्रम नाम के शोध को सामरिक अध्ययन संस्थान, इस्लामाबाद ने प्रकाशित किया। इसके सह लेखकों में परमाणु विशेषज्ञ अदीला आजम, अहमद खान, मोहम्मद अली और समीर खान थे। 
विज्ञापन


अपने बयान में आईएसएसआई ने कहा कि एक जमीनी शोध में यह देखा गया कि भारत के पास 356 से 492 परमाणु बम बनाने के लिए पहले से ही आवश्यक सामान और तकनीकी क्षमता हैं। इस शोध में पिछले कई अन्य अध्ययनों को भी शामिल किया गया है। जिसकी वजह से परमाणु बम बनाने के बारे में भारतीय संभावनाओं को अधिक व्यवस्थित दृष्टिकोण पेश किया गया है। 

इस शोध का उद्देश्य भारत के जटिल परमाणु कार्यक्रम के इतिहास, आकार, विस्तार और क्षमता को समझना था। इसे नई दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी सुरक्षा से बाहर रखा हुआ है। लेखक के अनुसार, इस शोध में सबूत है कि विकसित दुनिया और परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) वाले देशों में ना होते हुए भी भारत के पास सबसे बड़े और पुराने असुरक्षित परमाणु कार्यक्रम मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें