फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक के खराब होते रिश्ते से पाक फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल

Thu, 29 Sep 2016 05:20 AM IST
एजेंसी/लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को भारत के साथ रिश्तों के बिगड़ने पर बड़े घाटे का डर सता रहा है। उनको डर सता रहा है कि रिश्तों के बिगड़ने और बॉलीवुड फिल्में बैन होने से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को 70 फीसदी तक का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की एट्रियम सिनेप्लेक्स के मालिक और वितरक नदीम मांडवीवाला ने कहा कि मैं निराशावादी नहीं हूं लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में आई उछाल का कारण यहां रिलीज हुई हालिया बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में हैं। 

उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं दोनों देशों के संबंध लंबे समय तक खराब ना रहें। अगर किसी तरह का अस्थायी बैन लगता है तो हम उससे निकल सकते हैं लेकिन स्थायी तौर पर बैन लगा तो अनेक सिनेमाहाल और मल्टीप्लेक्स बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


नदीम ने कहा कि इंडस्ट्री के लोगों में डर बैठ रहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो भारतीय फिल्मों को बैन करने तक का आदेश आ सकता है। इससे फिल्म इंडस्ट्री को 70 फीसदी तक का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें