फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान चुनाव : निर्दलीय उम्मीदवार ने 400 अरब रुपये की संपत्ति घोषित की

Sun, 24 Jun 2018 01:28 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान
विज्ञापन
पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी उम्मीदवार अपनी संपत्तियों का ब्यौरा चुनाव आयोग को दे रहे हैं। इस बीच दो सीटों से चुनाव लड़ने वाले एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपनी करीब 403 अरब की संपत्तियां घोषित कर सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद हुसैन शेख मुजफ्फरगढ़ के एनए-182 और पीपी-270 सीट से नेशनल असेंबली का चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


मोहम्मद हुसैन शेख का दावा है कि मुजफ्फरगढ़ शहर की करीब 40 प्रतिशत जमीनें उनकी हैं। साथ ही लैंग मालाना, तालिरी, चक तालिरी और लटकारन क्षेत्रों में भी उनकी करोड़ों की जमीनें हैं। उनका दावा है कि ये जमीनें पहले विवादित थीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति फैजल अरब और न्यायमूर्ति उमर अट्टा बांदियाल की पीठ ने हाल ही में उनके पक्ष में फैसला किया था। ये मामला कोर्ट में करीब 88 साल तक चला। 

शेख ने कहा कि उनके स्वामित्व वाली जमीनों की कीमत लगभग 403.11 अरब रुपये थी। उनके नामांकन पत्रों में भी पूर्व में विवादित रही इन जमीनों की कीमत 300 से 400 अरब रुपये बताई गई है। इसके अलावा उन्होंने लाखों रुपये के मूल्य की अन्य जमीनों के बारे में भी अपने नामांकन पत्र में जिक्र किया है। 
विज्ञापन


शेख द्वारा अपने नामांकन पत्र में दिए गए संपत्तियों के ब्यौरे के मुताबिक वह पाकिस्तान के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग - नवाज (पीएमएल-एन) नेता मरियम नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी और आसिफ अली जरदारी ने भी अपनी अरबों रुपये की संपत्ति घोषित की है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें