पाकिस्तान के हिंदू मंदिरों में से ज़्यादातर की हालत ख़राब है या अब वो मंदिर रह ही नहीं गए हैं।
पाकिस्तान हिंदू सेवा नाम के संगठन का कहना है कि देश में कुल 150 मंदिर हैं जिनमें से अधिकतर पर भूमि माफ़िया ने कब्ज़ा कर लिया है, या फिर वे वीरान पड़े हैं।
सबसे ज़्यादा हिंदू मंदिर सिंध प्रांत में हैं जहां हिंदुओं की आबादी अपेक्षाकृत अधिक है मगर देश की राजधानी इस्लामाबाद में कोई मंदिर नहीं है जहाँ हिंदू पूजा-अर्चना कर सकें।
कराची में सबसे अधिक पचास हिंदू मंदिर हैं मगर उनमें लगभग आधे मंदिरों पर या तो लोगों ने जबरन कब्ज़ा कर लिया है या फिर उनकी मिल्कियत को लेकर मुकदमा चल रहा है।