फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आतंकी हमलों से परेशान पाक ने फिर मारे कई आतंकी'

Wed, 22 Feb 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पहले सिंध प्रांत के सहवान में लाल शहबाज कलंदर सूफी दरगाह पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा आत्मघाती हमला फिर खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के चारसड्डा जिले की एक स्‍थानीय अदालत में हुए एक के बाद एक आतंकी हमलों ने पाकिस्तान को दहला दिया। सिंध प्रांत में आईएस द्वारा किए गए हमले के जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पूरे देश में बड़ी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


पाक मीडिया के मुताबिक इस कार्रवाई में 100 आतंकवादी मारे गए थे। लेकिन इसके तीन दिन बाद पाकिस्तान में फिर से आतंकी हमला हुआ। मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत हुई थी। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में कहा कि राजगल इलाके की तिराह घाटी में बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है।

इसमें पांच आतंकवादी मारे गए और उनके तीन ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। खबरों के मुताबिक यह जवाबी कार्रवाई उस हमले के बाद हुई है जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 200 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी, क्योंकि सरकार ने आतंकवाद का सफाया करने का संकल्प लिया है। पाकिस्तान में इस सप्ताह हुए कम से कम आठ आतंकवादी हमलों के बाद संघीय एवं प्रांतीय सरकारों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में इस सप्ताह इस बात पर सहमति जताई गई कि राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले आतंकवादियों को ‘मिटा दिया’ जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें