फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा पेपर्स मामला: पाक वित्त मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Mon, 30 Oct 2017 04:25 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
ishaq dar
विज्ञापन
पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने सोमवार को पनामा पेपर्स लीक कांड से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में देश के वित्त मंत्री इसहाक डार के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वांरट जारी किया है। पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत ने मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगने के डार के आवेदन को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें: पाक में बढ़ रहा कट्टरपंथी धार्मिक पार्टियों का दबदबा, खुद को मानते हैं ईशनिंदा कानून के रखवाले

इसहाक डार के वकील ख्वाजा हारिस जस्टिस मुहम्मद बशीर की अदालत में पेश हुए। उन्होंने डार को इस आधार पर व्यक्तिगत पेशी से छूट देने का आग्रह किया कि वह इलाज कराने के लिए लंदन में हैं।

पढ़ें: पाक ने US से जताया विरोध, कहा- भारत को लड़ाकू ड्रोन देने से बॉर्डर पर बिगड़ेगी बात 

अदालत ने डार की याचिका को खारिज कर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। साथ ही आदेश दिया कि डार सुनवाई के लिए दो नवंबर को उनके सामने पेश हों। गैरतलब है कि पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें