फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान की बेगम ने जीत पर देश को दी बधाई, कहा- पाकिस्तान की रक्षा करेंगे

Fri, 27 Jul 2018 10:19 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा मानेका ने आम चुनाव में नेता के रूप में अपने इमरान को चुनने और उनकी पार्टी पीटीआई को जीत दिलाने के लिए पाकिस्तान की आवाम को धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन


साथ ही बुशरा बीबी ने कहा कि इमरान एक ऐसे नेता हैं, जो आम जन के कल्याण के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। 

इमरान खान के नेतृत्व में पार्टी केंद्र में सरकार बनाने जा रही है और इमरान ने बृहस्पतिवार को अपने पहले आम भाषण में अपनी जीत का ऐलान कर दिया है। उनकी पार्टी पीटीआई को आम चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। 

एक टीवी चैनल पर पीटीआई की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बुशरा ने कहा कि अल्लाह ने एक ऐसे शख्स को देश का नेता बनाया है, जो लोगों के अधिकारों का ख्याल रखता है। उन्होंने विधवाओं, गरीबों और अनाथों को बधाई देते हुए कहा कि पीटीआई प्रमुख पाकिस्तान के सभी नागरिकों के जीवन की रक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें