फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान का प्लान-सी: 16 दिसंबर को पाकिस्तान 'बंद'

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने आम चुनावों में कथित धांधली और उसकी निष्पक्ष जांच न होने के विरोध 16 दिसंबर को पूरा पाकिस्तान 'बंद' की घोषणा की है।
विज्ञापन


रविवार को इस्लामाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विरोध का ये सिलसिला चार दिसंबर को लाहौर से शुरू होगा और उसके बाद आठ दिसंबर को फैसलाबाद और 12 दिसंबर को कराची बंद होगा।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव में धांधली की जांच नहीं करवाई तो वह 'प्लान डी' पेश करेंगे जिसे सहन करने की ताकत शायद सत्ताधारी दल में नहीं होगी।
विज्ञापन


इमरान खान ने अपने पुराने आरोपो को फिर दोहराया कि धांधली में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी और पूर्व न्यायाधीश ख़लील रम्दे शामिल थे।

गौरतलब है कि इमरान खान ने जिस तारीख को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है वह पाकिस्तान के इतिहास में एक काला दिन के रूप में याद रखा जाता है।

16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान पश्चिमी पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश बन गया था। इस बीच, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि वह साजिश का हिस्सा बनकर लोकतंत्र की नाव नहीं डुबोएगें।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार जरदारी का यह भी कहना था कि 'गो नवाज गो’ का नारा उनके कार्यकर्ताओं को भी अच्छा लगता है, लेकिन उन्हें कोई जल्दी नहीं है।

इमरान खान की सरकार विरोधी अभियान की ओर इशारा करते हुए जरदारी ने कहा कि कप्तान को गेंदबाजी करने दो, जब कप्तान पिच ठीक कर लेगें तब वह आ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें