पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने को तैयार इमरान खान की नजर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गढ़ पंजाब पर टिकी है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख निर्दलीय प्रत्याशियों ही नहीं अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ भी गठबंधन कर प्रांतीय सरकार बनाने को तैयार हैं। पंजाब में नवाज की पार्टी पीएमएल-एन को 127, जबकि पीटीआई को 123 सीटें मिली हैं।
297 सदस्यीय सदन में सरकार बनाने के लिए 149 सदस्यों की दरकार होती है। पीटीआई की सहयोगी पार्टी पीएमएल-क्यू को 7 सीटें मिली हैं। 23 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। इनमें ज्यादातर चुनाव से पहले नवाज की पार्टी से अलग होकर मैदान में उतरे हैं।
पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि पीएमएल-क्यू और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन से हमारी पार्टी पंजाब में आसानी से सरकार बना लेगी।
इस बीच, पीएमएल-एन अध्यक्ष शाहबाज शरीफ के बेटे हमजा शाहबाज ने कहा है कि पीटीआई को पंजाब के लोगों के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
पीएमएल-एन चुनावों में धांधली के बावजूद सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। इमरान खान को प्रांत में हमें सरकार बनाने का मौका देना चाहिए।