पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के चुनाव में सबसे बड़े दल पीटीआई के नेता इमरान खान 14 अगस्त को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। पीटीआई के वरिष्ठ प्रवक्ता फैसल जावेद खान ने बताया कि इमरान खान पाकिस्तान के स्वाधीनता दिवस 14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
इमरान की पार्टी पीटीआई ने देश की 270 नेशनल असेंबली (एनए) सीटों में से 116 सीटें जीती हैं। मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) व अन्य दलों के साथ भी सरकार बनाने के लिए बातचीत जारी है। एमक्यूएम को इस चुनाव में छह सीटें मिली हैं।
जबकि निर्दलियों के खाते में 13 सीटें आई हैं। बता दें कि पाकिस्तानी कानून के मुताबिक राष्ट्रपति को नेशनल असेंबली का पहला सत्र चुनाव के 21 दिनों के भीतर बुलाना चाहिए ताकि नए सदस्यों को शपथ के साथ ही नए स्पीकर का चुनाव किया जा सके।