फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इमरान खान की पूर्व पत्नी ने खोला मोर्चा, बोलीं- इस डॉगी की वजह से खतरे में है शादी

Thu, 26 Apr 2018 09:41 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष इमरान खान की तीसरी शादी पालतू कुत्तों की वजह से खतरे में है। दो महीने पहले ही इमरान ने बुशरा मानेका से शादी की है। लेकिन बताया जा रहा है कि कुत्तों की वजह से वह इमरान का घर छोड़कर चली गई है। बताया गया कि उनके ऐसा करने के पीछे इमरान का कुत्तों से जरूरत से ज्यादा प्यार करना है।

विज्ञापन


वहीं इस बीच इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने कुत्तों के साथ इमरान के व्यवहार के बारे में एक आर्टिकल के जरिए खुलकर बात सामने रखी है। उन्होंने बताया कि किस कुत्ते के वजह से इमरान की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी आ खड़ी हुई है। 

उन्होंने बताया 'कुछ लोग इसके पीछे शेरू के होने की बात कर रहे हैं लेकिन मुझे संदेह है कि इसके पीछे मोटू है जो कि शेरू का ही वंशज है।'

इमरान खान किस हद तक कुत्तों की हिफाजत करते हैं इस बारे में वह बताती हैं कि 'शेरू से पहले इमरान के पास एक डॉग था जो कि डिहाइड्रेशन की वजह से मर गया क्योंकि अपने काम में व्यस्त रहने वाले इमरान के पास उसकी देखरेख के लिए समय नहीं था। लेकिन मैं साफ करना चाहती हूं कि इमरान और उनकी पत्नी के झगड़े के पीछे कोई भी कुत्ता हो सकता है लेकिन वह शेरू नहीं है इसिलए उसकी आत्मा की शांति के लिए कृप्या करके उसे मामले में शामिल न करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2015 में इमरान ने टीवी एंकर रेहम खान से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता सिर्फ 10 महीने ही चल सका था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें