फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकारी टीवी और रेडियो पर लगी सेंसरशिप हटाई

Wed, 22 Aug 2018 01:35 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में बनी इमरान खान की नई सरकार ने इस्लामाबाद में सरकार द्वारा चलाए जा रहे मीडिया आउटलेट्स पाकिस्तान टीवी (पीटीवी) और रेडियो पाकिस्तान से सेंसरशिप हटा दी है। साथ ही उन्हें पूर्ण संपादकीय आजादी भी दी गई है। इस बात की जानकारी देश के नए सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर के जरिए दी।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'इमरान खान के पीटीवी पर से पॉलिटिकल सेंसरशिप हटाए जाने के विजन के अंतर्गत पीटीवी और रेडियो पाकिस्तान की पूर्ण संपादकीय आजादी के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। आने वाले 3 महीनों में सूचना विभाग में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।'

पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मंत्री का कहना है कि पीटीवी और पाकिस्तान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन को अब सरकार द्वारा निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके बजाय ये पाकिस्तान की सकारात्मक तस्वीर का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इससे पहले पीएमएल (एन) की सरकार ने भी कहा था कि वह पीटीवी को एक स्वतंत्र चैनल बनाएगी लेकिन ऐसा कभी नहीं हो पाया। बता दें पीटीवी की स्थापना लाहौर में साल 1964 में पायलट टेलीविजन सेंटर के साथ की गई थी। बाद में यह 1967 में रावलपिंडी सेंटर, पेशावर और क्यूटा के 1974 में बने सेंटर से बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


आज के समय में पीटीवी के राजधानी इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, पेशावर, क्यूटा, मुजफ्फराबाद और मुल्तान में सेंटर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें