फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान ख़ान की हालत ठीक, सिर में टाँके

Wed, 08 May 2013 10:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी (पीटीआई) के प्रमुख इमरान ख़ान एक चुनावी रैली के दौरान स्टेज पर चढ़ते समय एक अस्थायी लिफ़्ट से गिर गए और घायल हो गए।
विज्ञापन


ये चुनावी रैली लाहौर में हो रही थी। उनकी हालत अब ठीक है, लेकिन उनके सिर में टाँके लगे हैं और पीठ में हल्की चोट भी आई है।

शौकत खानम अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फैसल सुल्तान के मुताबिक अभी इमरान को कुछ दिनों के आराम की आवश्यकता है। बुधवार को उनके कुछ और टेस्ट किए जाएँगे।

शौकत खानम अस्पताल के बाहर इमरान के कई समर्थक जुटे हुए हैं और उनके पक्ष में नारे लगा रहे हैं। उनके राजनीतिक विरोधी और मुस्लिम लीग नवाज़ के प्रमुख नवाज़ शरीफ़ ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन


इमरान ख़ान को उनके समर्थकों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार 11 मई को पाकिस्तान में संसदीय चुनाव होने हैं। इमरान ख़ान की तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

टीवी पर दिखाए जा रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे इमरान ख़ान मंच तक पहुँचने के लिए बनाए गए अस्थायी लिफ़्ट से क़रीब 15 फ़ीट की ऊँचाई से गिरे।

उनके साथ-साथ उनके कई समर्थक भी उन पर आ गिरे। बाद में उनके समर्थकों ने उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

शुरुआती इलाज के बाद इमरान ख़ान को लाहौर के शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस अस्पताल को इमरान ख़ान ने ही बनवाया है।

'दुआ कीजिए'
तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के एक स्थानीय प्रवक्ता चौधरी रिज़वान ने बताया, "इमरान ख़ान ठीक हैं। उन्हें शुरुआती इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जल्द ही वे चुनावी रैली में शामिल होंगे।"

इमरान की पूर्व पत्नी जेमाइमा ख़ान ने ट्विटर पर लिखा, "वे अस्पताल में हैं और होश में हैं।"

इमरान के भतीजे हसन नियाज़ी ने भी ट्वीट किया है- इमरान ख़ान एंबुलेंस में कलीमा पढ़ रहे थे। वे ठीक हैं। उनके लिए दुआ कीजिए।

बीबीसी संवाददाता ओर्ला ग्वेरिन का कहना है कि शनिवार को होने वाले मतदान की तैयारी में इमरान ख़ान लगातार रैली कर रहे हैं। इस सप्ताह के शुरू में भी वे एक चुनावी मंच पर थोड़ी देर के लिए बेहोश होकर गिर पड़े थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें