दक्षेस देशों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह के साथ गृह एवं विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान गया है। वे यहां दक्षिण एशियाई देशों के बीच अर्थपूर्ण सहयोग की जरूरत पर बात करेंगे। आपको बता दें कि राजनाथ सिंह बतौर गृह मंत्री पाकिस्तान के पहले दौरे पर आए हैं। दूसरी ओर कॉन्फ्रेंस वेन्यू से 7 किमी. दूर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना सैयद सलाहुद्दीन की अगुआई में विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध करने वालों ने भारत का झंडा भी जलाया। वहीं राजनाथ सिंह की सुरक्षा में 200 कमांडो लगे हैं। उन्हें प्रसीडेंट लेवल की सुरक्षा दी जा रही है। राजनाथ के पहुंचते ही पाकिस्तान में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन होने शुरू हो गए। बता दें कि हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की धमकियों की के बाद से राजनाथ सिंह की सिक्युरिटी काफी टाइट की गई है।
HM Rajnath Singh arrives in Islamabad (Pakistan) for SAARC Conference. pic.twitter.com/BkXDCffN55
— ANI (@ANI_news) August 3, 2016