फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में हिंदू विधायक बलदेव कुमार को शपथ लेने से रोका

Mon, 16 Apr 2018 09:34 PM IST
एजेंसी, पेशावर
विज्ञापन
पाकिस्तान विधानसभा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक सिख विधायक की हत्या के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हिंदू विधायक बलदेव कुमार की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को एक बार फिर उनकी ही पार्टी के नेताओं ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विधानसभा सदस्यता की शपथ लेने से उन्हें रोक दिया। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता बलदेव को विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ के लिए बुलाया, लेकिन जैसे ही वह सदन में पहुंचे शोर शुरू हो गया। जिसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बलदेव सिख विधायक सरदार सोरन सिंह की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में इस समय जेल में हैं। सिंह की साल 2016 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले 27 फरवरी को भी बलदेव को शपद लेने से रोका गया था। इसके बाद बलदेव ने पेशावर हाईकोर्ट में विधानसभा स्पीकर और विपक्षी सदस्यों के खिलाफ अर्जी दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें