फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी विदेश मंत्री के हुरियत नेता से बात करने पर भारत ने जताया विरोध, पाक उच्चायुक्त तलब

Thu, 31 Jan 2019 03:34 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pakistan and india
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के कश्मीर के अलगाववादी हुरियत नेता मीरवायज उमर फारूक से टेलीफोन पर बातचीत को अपनी एकता और संप्रभुता को चोट पहुंचाने के लिए किया गया शर्मनाक प्रयास बताया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में विदेश सचिव विजय गोखले ने बुधवार को पाकिस्तानी राजदूत सोहेल महमूद को समन भेजा। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार विदेश सचिव ने पाक राजदूत से कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री का यह कृत्य दुखद, अंतरराष्ट्रीय संबंधों के नियमों का उल्लंघन और पड़ोसी देश के अंदरूनी मामलों में सीधा दखल है। उनके इस कदम ने यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तान अधिकारिक रूप से भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों को बढ़ावा देता है। 

विदेश सचिव ने कहा कि इस वाकये से संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष पाकिस्तान का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है कि वह एक ओर भारत के साथ रिश्तों को सामान्य बनाने की इच्छा रखता है जबकि दूसरी ओर भारत विरोधी गतिविधियों को खुलकर बढ़ावा देता है।
विज्ञापन


वक्तव्य के अनुसार पाकिस्तानी राजदूत इस बात से सहमत थे कि उनके देश का इस तरह का व्यवहार असर डालेगा। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के समक्ष यह भी फिर स्पष्ट किया कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा। इससे संबंधित मसलों में पाकिस्तान के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें