फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा छिनने से तिलमिलाया हाफिज सईद, मुंबई हमले का मास्टर माइंड पहुंचा अदालत

Sun, 06 May 2018 11:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई आतंकी हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद ने अपनी सुरक्षा छिनने के खिलाफ लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें सुरक्षा हटाने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने पिछले महीने जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज की सुरक्षा में लगे सैनिकों को हटा दिया था। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के तहत यह कार्रवाई की गई थी, जिसमें इस्लामाबाद और चार प्रांतों के पुलिस महानिदेशक को आदेश दिया गया था कि उन लोगों की सुरक्षा वापस ले ली जाए जो उसके योग्य नहीं हैं। हालांकि चीफ जस्टिस ने बाद में आदेश दिया कि जिन लोगों को सुरक्षा की सचमुच जरूरत है, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। 

शुक्रवार को काउंसिल एडवोकेट एके डोगर के जरिये दायर याचिका में हाफिज ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों के जीवन पर खतरा है, उनकी सुरक्षा न वापस ली जाए। पर पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले जी। जबकि उनकी जान को खतरा है। मैं अदालत से गुहार लगता हूं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मेरी सुरक्षा बहाल की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें