आतंकी सरगना और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने कहा है कि पाकिस्तान में जारी संकट के लिए भारत जिम्मेदार है। भारत ने कश्मीर में अपने अत्याचार से दुनिया का ध्यान हटाने के लिये ऐसा किया है। सईद ने कहा कि पनामा लीक मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की इस्तीफे की मांग से कश्मीर का मुद्दा प्रभावित हो रहा है।
पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन के संस्थापक ने कहा, ‘अगर हम सभी घटनाओं को बारीकी से देखेंगे तो समझ आयेगा कि कश्मीर का मसला राष्ट्रीय मुद्दों की सूची से हट गया है।’
वह कराची में अपनी पार्टी के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। सईद ने कहा कि उन्हें लगता है कि पाकिस्तान कश्मीरियों के दुख को भूल गया है। उन्होंने विपक्षी दलों से कहा कि वे विदेशी हाथों का हथियार न बने। जो पाकिस्तान में संकट भड़काना चाहते हैं। उन्होंने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पर पाकिस्तान के संकट के लिये जिम्मेदार ठहराया।