फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हमले पर हाफिज सईद ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफ़िज़ सईद ने अपनी संस्था पर लगाए अमरीकी प्रतिबंधों को ख़ारिज किया है। भारत और अमरीका उन्हें 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड मानते हैं।
विज्ञापन


सईद ने कहा है कि भारत को ख़ुश करने के लिए अमरीका ने उनकी संस्था पर प्रतिबंध लगाया है।

अमरीका के अनुसार यह संस्था चरमपंथी समूह का अंग है और उसने हाफ़िज़ सईद की गिरफ्तारी के लिए एक करोड़ डॉलर (क़रीब 60 करोड़ रुपए) का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन

'मुंबई हमलों से मेरा कोई लेना देना नहीं'

हाफ़िज़ सईद अभी भी लाहौर में खुलेआम रह रहे हैं।

लाहौर में बीबीसी संवाददाता एंड्र्यू नॉर्थ से सईद ने कहा, ''अमरीका हमेशा भारत के कहने पर फ़ैसले लेता है। अब उसने नए प्रतिबंध इसलिए लगाए हैं, क्योंकि उसे अफ़ग़ानिस्तान में भारत का सहयोग चाहिए। मेरा मुंबई हमलों से कोई लेना-देना नहीं है। पाकिस्तान की अदालतों ने कहा है कि मेरे ख़िलाफ़ भारत के सभी सबूत केवल प्रचार भर हैं।''

हाफ़िज़ सईद ने जमात उद दावा पर अमरीकी प्रतिबंधों के ऐलान के बाद पाकिस्तान के लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें