फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान ने कहा- पाक कभी नहीं बनेगा दूसरे देश की लड़ाई का हिस्सा, बाजवा ने दी गीदड़ भभकी

Fri, 07 Sep 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Imran khan
विज्ञापन

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान किसी दूसरे देश की लड़ाई में हिस्सा नहीं बनेगा। मैं पहले दिन से ही जंग के खिलाफ हूं। पाकिस्तानी सेना बेहतर तरीके से काम कर रही है और राजनीति में उसका कोई हस्तक्षेप नहीं है। हमारी विदेश नीति दूसरे देशों से संबंध बेहतर करने की है।

विज्ञापन


आतंकवाद पर लड़ाई के चलते बर्बादी और पीड़ा पर बोलते हुए खान ने कहा- “मैं शुरुआत से ही युद्ध के खिलाफ रहा हूं।” उन्होंने कहा- “हम किसी अन्य देश की लड़ाई का हिस्सा नहीं बनेंगे। हमारी विदेश नीति राष्ट्र हित में होगी। हालांकि, खान ने आंतकवाद के खिलाफ जोरदार मुकाबला करने के लिए पाकिस्तानी सेना की तारीफ की।

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने रावलपिंडी के जनरल मुख्यालय में रक्षा और शहीद दिवस के संबंध में मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए भारत से खूनी बदला लेने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


बाजवा ने देश की सीमा पर बहे खून का बदला भारत से लेने की धमकी दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि आज पाकिस्तान के शहीदों के एकजुट होने का दिन है और सभी अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए एकजुट हैं। जनरल बाजवा ने कहा कि 6 सितंबर हमारे देश के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन है और हमने 1965 और 1971 के युद्ध से बहुत कुछ सीखा है। 

प्रधानमंत्री इमरान खान भी रक्षा दिवस पर शामिल हुए। बाजवा ने कहा, 'हमारी सेना और देश ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बलिदान दिया है। हमारे घर, स्कूल और नेताओं पर हमला किया गया। हमें अंदरुनी रूप से कमजोर करने के कार्य किए गए।' उन्होंने बताया कि 70,000 पाकिस्तानी इस युद्ध के दौरान शहीद और घायल हुए थे। 

जनरल बाजवा ने आतंकवाद के इस खतरे से सामूहिक रूप से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध राष्ट्र अपने शहीदों को नहीं भूलते हैं। हम सीमा पर बहने वाले रक्त का बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से देश काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है और युद्ध लगातार जारी है। इस दौरान कश्मीर का जिक्र करते हुए बाजवा ने आत्मनिर्भरता के अधिकार के लिए कश्मीरी भाइयों के संघर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें