पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि चीन के साथ हर मौसम दोस्ती पाकिस्तान की विदेश नीति का आधार है। इसके साथ ही उन्होंने 50 अरब डॉलर के विवादित चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) को लागू करने का वादा किया।
रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इमरान खान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सामरिक संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद जताई। इस दौरान उन्होंने 50 अरब डॉलर के सीपीईसी को पूरा करने का भी वादा किया।
अपनी तीन दिवसीय पाक यात्रा पर वांग शुक्रवार को पहुंचे थे। पाक प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री ने दोनों देशों के नागरिकों के आपसी लाभ के लिए सीपीईसी की महत्ता को रेखांकित किया।