फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की सजा काट रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ लाहौर जेल में हुए शिफ्ट

Tue, 25 Dec 2018 09:06 PM IST
संदीप भट्ट एजेंसी, लाहौर
विज्ञापन
Nawaz Sharif - फोटो : PTI
विज्ञापन
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मंगलवार को लाहौर की कोट लखपत जेल में शिफ्ट किया गया। भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने पनामा पेपर घोटाले में नवाज शरीफ को सात साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत ने सोमवार को 69 वर्षीय शरीफ को अल-अजिजिया स्टील मिल घूस कांड में सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी लेकिन फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट मामले में उन्हें बरी कर दिया गया। फैसले के बाद शरीफ को गिरफ्तार कर रावलपिंडी की अदियाला जेल भेज दिया गया था। शरीफ के आग्रह को अदालत की तरफ से स्वीकार किए जाने के बाद उन्हें लाहौर की कोट लखपत जेल शिफ्ट किया गया। 

शरीफ ने अदालत से कहा था कि वह अपनी सजा कोट लखपत जेल में ही काटना चाहते हैं। उन्होंने इसके पीछे अपने परिवार के सदस्यों और डॉक्टर के लाहौर में रहने का हवाला दिया था। इससे पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के सैकड़ों कार्यकर्ता अपने नेता की झलक पाने के लिए जेल के बाहर एकत्रित थे। कड़ी सुरक्षा के कारण उन्हें जेल के करीब नहीं आने दिया गया। जेल प्रशासन के अनुसार शरीफ को जेल में ‘आला दर्जे की सुविधा’ मुहैया कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें