फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने लगाई पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी के देश छोड़ने पर रोक

Wed, 06 Feb 2019 03:48 PM IST
अजय सिंह भाषा, लाहौर
विज्ञापन
यूसुफ रजा गिलानी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को मंगलवार देर रात लाहौर हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने देश से बाहर जाने से रोक दिया।संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अनुसार, गिलानी दक्षिण कोरिया जाने के लिए लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। लेकिन, उनका नाम उड़ान प्रतिबंध सूची (नो-फ्लाई लिस्ट) में है। गिलानी बैंकॉक के रास्ते दक्षिण कोरिया जाने वाले थे।

 

एफआईए ने कहा कि हवाई अड्डे की आव्रजन खिड़की पर गिलानी को बताया गया कि उनका नाम काली सूची में रखा गया है, इसलिए वह देश से बाहर नहीं जा सकते।पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमेशा अपने खिलाफ चल रहे विभिन्न मामलों में अदालत में पेश हुए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नो फ्लाई लिस्ट में मेरा नाम रखने का कोई मतलब नहीं था। मैं देश से भाग नहीं रहा था। प्रधानमंत्री इमरान खान का एकमात्र एजेंडा अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाना मालूम होता है।

गिलानी ने कहा कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार को मुझे मेरा नाम काली सूची में रखने के बारे में सूचित करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वह सरकार के अवैध फैसले  को चुनौती देंगे।

 

गौरतलब है कि गिलानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे हैं। मामले की सुनवायी कर रही इस्लामाबाद की एक अदालत ने पिछले हफ्ते एक निजी विज्ञापन एजेंसी को कथित रूप से अवैध विज्ञापन अनुबंध देने से संबंधित एक मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें