फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पाक PM नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ी, जब्त हो सकती है संपत्ति

Sat, 02 Sep 2017 05:45 AM IST
एजेंसी/ लाहौर
विज्ञापन
नवाज शरीफ
विज्ञापन
पाकिस्तान की जांच एजेंसी राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके तीन बच्चों की संपत्ति और बैंक अकाउंट जब्त करने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


खबरों के अनुसार लाहौर स्थित एनएबी कार्यालय ने शरीफ और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ चार मामले इस्लामाबाद स्थित एनएबी मुख्यालय को भेजा है, जिसमें नवाज शरीफ, उनके बेटे हुसैन, हसन और बेटी मरियम नवाज के खिलाफ उठाए जाने वाले कार्रवाई का प्रस्ताव है।

पढ़ें- आबादी बढ़ाने में सबसे आगे पाक, सिर्फ 19 साल में 57 फीसदी बढ़ोतरी

अपने प्रस्ताव में लाहौर कार्यालय ने नवाज और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति जब्त करने की सिफारिश की है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार और पनामा पेपर मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषी पाए जाने के बाद नवाज शरीफ को पद छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार एनएबी ने वित्त मंत्री इशाक डार के सभी चल और अचल संपत्ति को भी जब्त करने की सिफारिश की है। डार पर आय से अधिक संपत्ति दर्ज करने का आरोप है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें