पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो ने पाकिस्तान के रमजान कानून को लेकर आपत्ति जताई है। इस कानून को झुठलाते हुए उसने कहा कि पाकिस्तान रमजान में उपवास नहीं करने वालों के लिए जेल का प्रावधान करता है। साथ ही बेनजीर भुट्टो की बेटी ने अपने देश के आतंकवादियों को मुफ्त में घूमने की इजाजत पर भी कठोरता से आलोचना की है।
भुट्टो की बेटी ने इस कानून को हास्यास्पद बताई है। उसने कहा कि एहत्राम-ए-रमजान अध्यादेश में कहा गया है कि जो रमजान के दौरान खुले में खायेगा उसे 3 महीने जेल की सजा दी जाएगी। भुट्टो के तीन बच्चों में से एक बख्तावर भुट्टो जरदारी ने ट्वीट कर कहा कि हर इंसान इस कानून को फॉलो नहीं कर सकता है। इससे 2 लोगों की मौत हो गई है। "यह इस्लाम नहीं है।"
https://t.co/eiY7UamIfp people r going 2 die from heat stroke &dehydration with this ridiculous law. Not every1 is able. This is not Islam.
— Bakhtawar B-Zardari (@BakhtawarBZ) May 11, 2017
बता दें कि रमजान को दुनिया के कुछ हिस्सों में रमदान भी कहा जाता है। इस मौके पर जो मुसलमान उपवास रखते हैं, वो सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। हालांकि दो साल पहले कुछ मौलवियों ने कहा था कि जो इसको लेकर जोखिम उठाते है वो इसको बंद कर सकते है। एक प्रमुख मौलवी ताहिर अशरफी ने ऑस्ट्रेलिया के एबीसी न्यूज से कहा , "इस्लाम ने उपवास की शर्तों को तैयार किया है। यह कुरान में भी उल्लेख किया गया है कि ऐसे लोग जो उपवास नहीं कर पा रहे हैं, जो लोग कमजोर या बूढ़े हैं और जो बीमार होने या मरने के कारण उपवास छोड़ना चाहते हैं वो छोड़ सकते हैं।