फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बधाई संदेश में नवाज ने कहा- बलपूर्वक धर्मांतरण इस्लाम में अपराध

Wed, 15 Mar 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : file photo
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि किसी को बलपूर्वक धर्मांतरण के लिए मजबूर करना और अन्य धर्मों के पूजा स्थलों को तबाह करना इस्लाम में अपराध है। उन्होंने यह बात मंगलवार को पाकिस्तान में हिंदू समुदाय को होली की बधाई देते समय कही।
विज्ञापन


नवाज शरीफ ने कराची में हिंदू समुदाय के साथ होली उत्सव मनाते हुए कहा, 'किसी को हक नहीं है कि वे तय करे कि कौन जन्नत में जाएंगे और कौन दोजख में जाएगा।' साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि वे पाकिस्तान को धरती का स्वर्ग बनाएं।

अल्पसंख्यकों को संदेश देते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे इंसान को एक निश्चित धर्म अपनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। इसके साथ ही उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों 'हैप्पी होली' बोलकर बधाई दी।
विज्ञापन


शरीफ ने आगे कहा, 'इस्लाम हर इंसान को जाति, सम्प्रदाय और धर्म की परवाह किए बिना महत्व देता है। मैं इसे स्पष्ट रूप से कहता हूं कि किसी को अपने धर्म को बदलने के लिए मजबूर करना एक अपराध है और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।'
विज्ञापन


कराची में आयोजित हुए इस समारोह में हिंदू समुदाय के प्रमुख सदस्यों और अल्पसंख्यक सांसदों ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें