फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की हेकड़ी, 'दिखाने के लिए नहीं रखे एटम बम'

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कहना है कि अगर खुद को बचाने के लिए हमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना पड़े तो हम इससे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस पहुंचे हुए हैं। आसिफ ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'परमाणु हथियार हमने दिखाने के लिए नहीं रखें, ये हमारे लिए एक विकल्प है।'

उन्होंने कहा हम लोगों को यह प्रार्थना करनी चाहिए कि इसकी नौबत न आए लेकिन अगर हमें खुद को बचाने के लिए इसकी जरूरत पड़ी तो हम इसका इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है भारत: आसिफ

उन्होंने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा, 'भारत सीधे या छिपे तौर पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। उसकी इस हरकर से छद्म युद्ध स्थिति बनी हुई है।'

हालांकि, आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की रक्षा क्षमता ऐसी हरकतों से निपटने के लिए काफी मजबूत है और हम आसानी से इसका निपटारा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें