फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पाक वार्ता के लिए पूर्व शर्त न हो कश्मीर मुद्दा: हैमंड

Tue, 08 Mar 2016 10:59 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद

सार

  • ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से 2 जनवरी को पठानकोट हमला मामले में जांच में तेजी लाने को कहा।
  • अजीज ने कहा कि पठानकोट हमले की जांच कर रही टीम अगले कुछ दिनों में भारत जाएगी।
विज्ञापन
फिलिप हैमंड - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के विदेश मंत्री फिलिप हैमंड ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता के लिए कश्मीर मुद्दे का हल पूर्व शर्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दोनों देशों से नॉन स्टेट एक्टर और अन्य दबाव समूहों को शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारने की अनुमति नहीं देने को कहा। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से 2 जनवरी को पठानकोट हमला मामले में जांच में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


पाकिस्तान के एक दिन के दौरे पर पहुंचे हैमंड ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान
कहा कि बातचीत की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कश्मीर मुद्दे का समाधान पूर्व शर्त नहीं होनी चाहिए।

अजीज ने कहा कि पठानकोट हमले की जांच कर रही टीम अगले कुछ दिनों में भारत जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ संभावित आतंकी हमलों की खुफिया जानकारी साझा कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें